फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमो की टक्कर से बच्चे की मौत

Wed, 05 Apr 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डोडा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
जि़्ला मुख्यालय डोडा के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र घट्ट में एक दर्दनाक हादसा पेश आया जिसमें स्कूल शिक्षा ग्रहण करने जा रहे एक 6 वर्षिय बच्चे को सूमो ने टक्कर मारी जिसमें बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8ः00 बजे रिहान अहमद पुत्र नवशाद अहमद भट्ट निवासी घट्ट डोडा उम्र 6 वर्ष हर रोज की तरह आज भी अपने स्कूल रौयल अकैडमी इस्लामिया हाई स्कूल की ओर जा रहा था जैसे ही रिहान अहमद सतसंग घर घट्ट के पास पहुंचा था कि तेज गति से आ रही सूमो नं. जेके14ए-6506 की चपेट में आ गया। हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया।

सूमो में सवार तथा स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रिहान को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस थाना डोडा में एफआईआर नं. 63/17 u/s 279, 337 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक की पहचान मोहम्मद आमिर पुत्र गुलाम कादिर निवासी गांव सील डोडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें