फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में दस घंटे की ढील से बाजार खुले

Thu, 29 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,किश्तवाड़
विज्ञापन
कर्फ्यू - फोटो : file
विज्ञापन
शहर में बुधवार को चौथे दिन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 10 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। दोनों समुदाय के लोगों ने दुकानें खोलीं। लोगों ने खरीदारी की। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति तो रही, लेकिन विद्यार्थियों की गैरहाजिरी रही।
विज्ञापन


निजी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। अधिकतर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूलों में भेजा ही नहीं। उम्मीद है कि वीरवार से स्कूल पूरी तरह खुल जाएंगे। सरकारी व निजी कार्यालय भी खुले रहे। सुरक्षा बल हर चौक और मार्ग पर तैनात रहे। बुधवार का दिन लगभग शांतिपूर्ण गुजरा। पूरे दिन की ढील के कारण बाहर से आकर लोगों ने दिहाड़ी भी लगाई। मजदूरी नहीं कर पाने के कारण वह तीन दिन में वह लोग बहुत परेशान थे।

लोगों का कहना है कि जो लोग देश विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं या जो गिरफ्तार हुए हैं, उनका बहुत कम लोग समर्थन करते हैं, कुछ तो सामने आने से भी डरते हैं। इस बार जिला प्रशासन ने जो सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उसका भी प्रभाव लोगों पर पड़ा है किसी भी तरह के प्रदर्शन में निकलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार बीतने तक कोई भी नया पैंतरा पुलिस नहीं अपनाएगी। शुक्रवार के बाद ही नई गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। फिलहाल, शहर में चौकसी बरकरार रखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें