रौंदोमेल पुलिस चौकी क्षेत्र में पड़ते धार रोड क्षेत्र में एक मेटाडोर की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक धार रोड किनारे एक वाहन से नीचे उतरने के बाद सड़क पर पैदल चल रहा बच्चा दूसरी ओर से आ रही मेटाडोर की चपेट में आने से घायल हो गया।
जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल बच्चे की पहचान लक्ष्य पुत्र कुलदीप कुमार निवासी बिलावर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।