फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से बच्चे की मौत

Tue, 21 Feb 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
रामनगर के वरयालता गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से पांच साल के बच्चे सन्नी की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गांव के चौकीदार से सूचना के बाद रविवार को टीम रवाना की। फिलहाल गोली लगने का कारण आपसी रंजिश भी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए और बच्चे को लेकर रामनगर उपजिला अस्पताल में पहुंचे हैं। सोमवार को बच्चे का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात एक बच्चे की मौत की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम रविवार सुबह बरयालता गांव के लिए रवाना की गई। घटना शनिवार दोपहर ढाई बजे की है। दो परिवारों के बीच आपस में झगड़ा होने की भी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। हालांकि पहले घटना की जानकारी को घर के लोगों ने छिपाकर रखा। देर रात इसकी सूचना गांव के चौकीदार को लगी।

सन्नी के पिता मोहन सिंह दिल्ली में काम करते हैं और उनके रिश्तेदार की राइफल घर में ही रखी हुई थी। राइफल मंगत राम नाम के व्यक्ति है। जिसकी मृत्यु हो चुकी है। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग शनिवार को ही मौके पर पहुंचे। इस बीच, बरयालता के चौकीदार को भी सूचना मिली। उसने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस को पहले बताया गया कि घर की दिवार पर टंगी राइफल नीचे गिरने से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन


रामनगर के एसडीपीओ व एसएचओ मौके पर रविवार सुबह रवाना हुए। मौत का मामला गंभीर होने के कारण बच्चे के शव को रविवार देर रात रामनगर उपजिला अस्पताल लाया गया। पोस्ट मार्टम के बाद शव घरवालों को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच की जा रही है। राइफल को भी सीज किया गया है और घटनास्थल से कुछ नमूने भी लिए गए हैँ। पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को भी रामनगर थाने लाया है। पुरी जानकारी व छानबीन के बाद मामला दर्ज होगा। सन्नी के पिता को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें