फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई में गिरने से एक छात्र की मौत

Wed, 27 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
विज्ञापन
एक्सीडेंट
विज्ञापन
चंबा रोड पर मंगलवार की रात को एक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में उस पर सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उप जिला अस्पताल भद्रवाह में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भद्रवाह डिग्री कालेज में पढ़ने वाले स्नातक के अमरेश कुमार, अनिल और रवि मंगलवार की रात को एक बाइक पर सवार होकर सैर करने निकले थे। जब वह चंबा रोड पर पहुंचे तो बाइक असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में अमरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें स्थानीय लोगों की मदद अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि मूल रूप से ठाठारी के रहने वाले तीनों छात्रों की पार्ट-3 की परीक्षा समाप्त हुई है। वे काफी उत्साहित थे। वे सैर करने निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि परीक्षा के साथ-साथ उनकी जीवन लीला भी समाप्त हो जाएगी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मृत छात्र के शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें