उधमपुर। यातायात नियमों की अनदेखी करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की तरफ से शहर के जखैनी इलाके में अभियान छेड़ा गया। पुलिस ने काफी संख्या में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वालों के चालान काटे।
पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे जखैनी चौक में नाका लगाया और फिर जो भी यातायात नियमों की अनदेखी करके वाहन चलाते नजर आया, उसका चालान काटा। डीटीआई ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा। ब्यूरो