फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा में रही देविकानगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू में आतंकी हमले के बाद उधमपुर में दूसरे दिन भी हाई अलर्ट रखते हुए पुलिस व सीआरपीएफ की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे गए। सैन्य क्षेत्रों में पहरा सख्त कर दिया गया है। बाहरी और अंजान लोगों के सैन्य क्षेत्रों में प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली गई और राष्ट्रीय राजमार्ग व धार रोड पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे गए। सबसे ज्यादा सुरक्षा सैनिक क्षेत्रों में रखी गई है, जहां किसी भी अनजान को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को आतंकियों ने जम्मू में सैनिक क्षेत्र में हमला करके कई जवानों को शहीद कर दिया था, हालांकि जवाबी कार्रवाई में रविवार को सभी आतंकी मार गिराए गए। इसी को लेकर रविवार को देविकानगरी लगातार दूसरे दिन कड़े पहरे में रही। शहर के जखैनी चौक, सैला तालाब चौक, रौन दोमेल, फ्लाटा, मजालता के बट्टल मोड़ में पुलिस ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की। जिस पर संदेह हुआ तो उससे पहचान पत्र भी मांगा गया। टिकरी से चिनैनी नाशरी टनल तक राष्ट्रीय राजमार्ग कड़े पहरे में रहा। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवान शनिवार रात को गश्त करने के साथ रविवार को भी गश्त करते रहे। उधमपुर में स्थित सैनिक क्वार्टरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। अंदर केवल क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को ही भेजा रहा था। सैनिक क्षेत्र अब पूरी तरह से छावनी में तब्दील नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन व बस अड्डा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें