रामनगर। रामनगर कस्बे के पास निंबला इलाके में शनिवार को आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपजिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आल्टो कार (जेके06-5116) रामनगर की तरफ जा रही थी। अभी वह निंबला इलाके में ही पहुंची थी कि कार पर से चालक ने नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 40 फुट नीचे खाई की तरफ जा गिरी और मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकाल कर निजी वाहनों तथा पुलिस की मदद से रामनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में वीर कुमार पुत्र हंस राज निवासी डोडा ठाठरी, संजना गुप्ता पत्नी वीर कुमार, प्रवाह देवी पत्नी हंस राज, मानव तथा जानव शामिल हैं।