उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी तहसील के दुब्बी गली गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बेटी की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। जब लाश घर आई तो उसकी मां यह सदमा नहीं झेल सकी। उसको दिल का दौड़ा पड़ गया और उसकी भी मौत हो गई। मां और बेटी की एक साथ घर से अर्थी निकलनी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया।
दरअसल, शनिवार दोपहर करीब दो बजे 48 वर्ष की सीबां बेगम पहाड़ पर घास काटने गई थी। घास काटते समय अचानक संतुलन बिगड़ा और वह गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। उसके मायके में भी यह सूचना दी गई। उसके बाद सीबां बेगम की मां जब रविवार को दुब्बी गली पहुंची और वहां बेटी के शव को देखते ही उसको दिल का दौड़ा पड़ा और उसकी भी मौत हो गई। जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो पूरे मोंगरी में यह चर्चा का विषय बन गया।