फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से टनल के बाहर तैनात जवान की मौत
विज्ञापन

उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर दुधर नाला इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से आईआरपी के जवान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब तीन बजे टनल नंबर 19 के बाहर ड्यूटी पर तैनात जवान चैन सिंह निवासी संबल रोड (उधमपुर) कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महेंद्रा से टकराई बाइक, दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। मजालता तहसील के खून इलाके में बुधवार दोपहर को महेंद्रा व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर खून में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब तीन बजे महेंद्रा (जेके08सी-0938) वाहन के साथ बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पर सवार रवि कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी जखानू और लेख राज पुत्र ईशर दास निवासी बबे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को पीएचसी खून में पहुंचाया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें