फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसएसपी ने बड़े पैमाने पर जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ज्यादातर तबादले थानों में किए गए हैं। चिनैनी के एसएचओ संजीव चिब को उधमपुर पुलिस स्टेशन का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस स्टेशन उधमपुर से तीन अपराधियों के फरार होने के बाद उधमपुर के एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया था, जिसके बाद एसएचओ का पद खाली हो गया था। एसएसपी ने नया एसएचओ नियुक्त करने के साथ ही कई एसएचओ के तबादले किए हैं। संजीव चिब को पुलिस स्टेशन चिनैनी से पुलिस स्टेशन उधमपुर में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर उमेश को एसएचओ कुद, एसएचओ लाटी के नरेंद्र सिंह को एसएचओ मजालता, पुलिस पोस्ट टिकरी के इंचार्ज संजीत शर्मा को एसएचओ चिनैनी, एसआई पवन डोगरा को पुलिस पोस्ट टिकरी का इंचार्ज, पुलिस पोस्ट डुडू के इंचार्ज एसआई विशाल मन्हास को एसएचओ लाटी, पुलिस पोस्ट घोरडी के इंचार्ज एसआई पुरुषोत्तम कुमार को पुलिस स्टेशन उधमपुर और एसआई बलबीर सिंह को चिनैनी से पुलिस पोस्ट डुडू का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें