उधमपुर के रैंबल थाना क्षेत्र के चक इलाके में वीरवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने कमरे के अंदर पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के हवाले कर दिया।
वीरवार की देर रात को परिवार के सदस्यों ने 19 वर्ष की नेहा को कमरे के अंदर पंखे से लगे फंदे से लटका पाया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।