फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ा गला शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर/जिब।
रैंबल थाना क्षेत्र के थाती इलाके में शुक्रवार सुबह सड़ी-गली अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत करीब चार या पांच दिन पहले हो चुकी है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार करीब 11 बजे कुछ लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए दुधर नाला थाती में गए थे। नाले के नजदीक ही लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी जानकारी रैंबल पुलिस के दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा और फिर उसके बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें