फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से युवक का शव हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने राजमार्ग पर बने नाले से बरामद हुआ युवक का शव
विज्ञापन

एमईएस व बीआरओ की लापरवाही पर भड़के शहरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर के टीसीपी दोमेल इलाके में सोमवार सुबह राजमार्ग के किनारे पर बने नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे लोगों ने नाले के अंदर शव पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद एसएचओ विजय सिंह चौधरी पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोपहर के समय शव की पहचान 33 वर्ष का सोहन लाल निवासी कोटली बाला के रूप में हुई। नाले से शव मिलने पर शहरवासी मौके पर पहुंच गए और सभी एमईएस व बीआरओ पर भड़क गए। शहरवासियों का कहना था कि एमईएस व बीआरओ की लापरवाही के कारण ही युवक की मौत हुई है। करीब डेढ़ वर्ष पहले एमईएस ने राजमार्ग के किनारे पर कुछ हिस्से पर नाला तैयार किया था। नाला तैयार करने के बाद इसको खुला ही छोड़ दिया गया। अधूरा निर्माण होने से बारिश का पानी नाले में ही जमा हो गया था। उन्होंने कहा न तो नाले को ढका गया और न ही पानी को बाहर निकाला गया, जिससे युवक की नाले में डूब जाने से मौत हो गई। लोगों ने रोष जताते हुए कहा की अगर जल्द नाले को ढका नहीं गया तो आने वाले समय में और भी लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें