फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूरिया दंपति मर्डर केस को लेकर पुरानी भुती पहुंची पुलिस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील के पुरानी भुत्ती गांव के दस वर्ष पुराने खजूरिया दंपति हत्याकांड की जांच के लिए गठित टीम बुधवार को पंचैरी के पुरानी भुत्ती पहुंची। यहां करीब 25 लोगों से पुलिस की टीम ने पूछताछ की। दस वर्ष में कई जांच टीमों का गठन करने के बाद भी पुलिस इस मामले को आज तक नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जनवरी 2008 की रात को अशोक खजूरिया व प्रमीला खजूरिया की अपने ही घर में कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया, लेकिन इसमें किसी तरह की कामयाबी नहीं मिली। दस वर्ष की जांच में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों की फिंगर प्रिंट टेस्ट, पांच लोगों के लाइव डिटेक्टर टेस्ट और तीन लोगों के नार्को टेस्ट किए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस मामले को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाई है।
हाईकोर्ट के आदेश अनुसार मामले को सुलझाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है और इसका नेतृत्व एएसपी फैजल कुरैशी को दिया गया है। बुधवार सुबह अचानक ही एएसपी डीएसपी हेडक्वार्टर कामेश्वर पुरी, एसएचओ पुष्पजीत सिंह, एसएचओ पंचैरी नासर अहमद के साथ पुरानी भुत्ती पहुुंची और करीब 25 लोगों से पूछताछ की। पुलिस की टीम के पहुंचने पर पंचैरी के लोगों और मृतकों के परिवार के सदस्यों को एक बार फिर से उम्मीद जगी है कि हत्यारों का पता चलेगा और दस वर्ष पुराना अनसुलझे मामले का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें