फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से हेरोइन बरामद, दो युवक हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला में ऑपरेशन संजीवनी के तहत पुलिस ने दो नशा तस्करों को हिरासत में लिया। उनसे 52 ग्राम हेरोइन बरामद की। शहर से 5 किलोमीटर दूर शालीमार के पास पुलिस इंस्पेक्टर नसीर अहमद के साथ पीएसआई ऋषभ ने डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार की देखरेख में नाका लगाया, जहां पर वाहनों और पैदल यात्रियों की जांच की जाने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस दल ने वाहन जेके02एसी-2744 (लाल रंग की कार) को रोक लिया। उक्त वाहन की जांच के दौरान लगभग 52 ग्राम हेरोइन बरामद की। और इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए दो युवकों की पहचान सलमान सज्जाद कंडू निवासी कंडू मोहल्ला किश्तवाड़ और आदिल हुसैन निवासी पलमाड़ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना किश्तवाड़ में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें