फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
रामनगर में युवक का शव मिलने के बाद पिता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। सुरनी गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिन से लापता युवक का शव खेत से पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को रामनगर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा यशपाल (25) शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रामनगर शहर जाने की बात कहकर घर से निकला। कहा था कि शाम तक घर लौट आएगा, लेकिन रात होने के बाद भी नहीं लौटा। रात करीब साढ़े दस बजे यशपाल के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह यही पर है कुछ समय बाद घर पहुंच जाएगा। शनिवार सुबह तक भी वह घर नहीं पहुंचा, उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिवार ने रिश्तेदारी में बात की, लेकिन बेटा वहां भी नहीं गया था। शनिवार को परिवार वाले रामनगर और गांव में तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह आठ बजे कुछ लोगों ने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में शव पड़ा देखा और इसके बारे में घरवालों और पूलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें