फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से पंजाब की ओर आ रहे ट्रक से 35 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने हाईवे पर लगाए नाके से घाटी से पंजाब की ओर आ रहे ट्रक से 35 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं फिरोजपुर (पंजाब) निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जम्मू-श्रीनगर हाईवे के जीरो प्वाइंट पर एसडीपीओ अहमद शफी जरगर व थाना प्रभारी रोहित देव के नेतृत्व में नाका लगाया गया था। एसआई मोहम्मद यूसुफ व एएसआई दलजीत सिंह ने श्रीनगर से पंजाब की ओर आ रहे ट्रक को जांच के लिए रोका। इस दौरान ट्रक के कैबिन में छिपाई 35 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक को सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें