किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर वरिष्ठ नागरिक कमेटी ने वीरवार को डीसी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करवाया है। वहीं, जल्द कदम उठाने की अपील की है।
कमेटी अध्यक्ष रोशन लाल परिहार के नेतृत्व में सदस्यों ने शहर में पेयजल की कमी, लीकेज, अघोषित बिजली कटौती, मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग, फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या से अवगत करवाया है। इसके अलावा पनबिजली परियोजनाओं में शिक्षित युवाओं को रोजगार देने, अस्पताल में स्टाफ की कमी दूर करने, वस्तुओं के दाम की जांच करने, एतिहासिक चौगान मैदान को निखारने की मांग की।
डीसी ने जल्द समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीसी पवन परिहार, कमेटी सदस्य खुर्शीद अहमद देव, निरंजन शर्मा, बंसी लाल परिहार, गुलाम कादिर मलिक, सागर चंद और सेवा राम आदि मौजूद रहे।