फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से पंजाब जा रहे ट्रक से 60 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके में पुलिस ने मंगलवार दोपहर को घाटी से पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक (पीबी05एन-7633) से 60 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान परमजीत सिंह निवासी निवासी कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे पुलिस ने जखैनी नाके पर ट्रक को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान वाहन के अंदर छिपा कर रखी 60 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की खेप को कहां से खरीदा है और कहां लेकर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें