फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एईई सहित कोरोना के 64 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में मंगलवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले में 64 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके थे। इनमें कुछ सरकारी कर्मचारी थे तो कुछ दुकानदार। इसके साथ ही कुछ लोग पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव हुए हैं। पॉजिटिव लोगों को प्रशासन ने घर में ही आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कभी बढ़ोतरी हो रही है तो कभी कमी आ रही है। आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है। मामले बढ़ने पर प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है। वहीं जब ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तो इससे प्रशासन को थोड़ी राहत भी मिल रही है। सोमवार को जिले में कुल 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मंगलवार को सोमवार के मुकाबले में दुगनी संख्या में 64 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी का एईई भी है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों से 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
20 लोग पहले पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। सात के करीब सुरक्षाबल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके रैंडम लिए गए थे। एक बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाया गया है। इनके पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया। शाम तक करीब 400 लोगों का पता इन सबको होम क्वारंटीन कर लिया था। इसके साथ ही शाम के समय 107 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने की भी सूचना मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। मौजूदा समय में जिले के अंदर कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 690 है। इनमें से 544 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें