उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार वाहनों (दो ट्रकों व दो टाटा मोबाइल) को जब्त कर अवैध रूप से घाटी की ओर ले जाए जा रहे 37 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में चारों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान लियाकत अली पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी बारदी अनंतनाग, मुनीर अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी बरादी अनंतनाग, मंशाद अहमद पुत्र जलीद और मुरीद पुत्र अब्दुल गनी निवासी पटनीटॉप (रामबन) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर विभिन्न जगह चार वाहनों (ट्रक जेके 02 एएस 1486 और जेके 02ए क्यू 3146 व टाटा मोबाइल वाहन जेके 02ए एक्स 5984 और जेके 02सी 1144) को जब्त कर उनमें अवैध रूप से मौजूद 37 मवेशियों को मुक्त करवाया है। संवाद