रामबन। रामबन पुलिस साइबर सेल ने पांच लाख रुपये की कीमत के 20 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों में 6 लाख रुपये की राशि भी बरामद की है।
एसएसपी रामबन कुलबीर सिंह ने सोमवार शाम को जिला पुलिस कार्यालय रामबन में बरामद मोबाइल फोन उनके वैध मालिकों को सौंप दिए। एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि वे अपने मोबाइल का अत्यधिक ध्यान रखें। लोगों ने अपने गुम हुए मोबाइलों का पता लगाने में जिला पुलिस रामबन के प्रति आभार व्यक्त किया। एसएसपी ने जनता से हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करने या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन साइबर शिकायत देने और खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट www.ceir.gov.in पर करने की अपील की है।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: