फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फंदे पर झूलता मिला नगर पालिका का अस्थायी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में नगर पालिका का अस्थायी कर्मचारी घर पर फंदे पर लटकता पाया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान केवल कुमार पुत्र नेकराम (45) निवासी खीं गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अस्थायी कर्मचारी पिछले कई महीनो से अपने परिवार के साथ रामनगर कस्बे के वार्ड नंबर तीन में किराये के कमरे में रहता था। मंगलवार शाम सात बजे ट्यूशन से वापस घर आए बेटे ने घर के कमरे का दरवाजा खोला तो केवल कुमार फंदे पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार घर पर कोई भी नहीं था।
मंगलवार पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। बेटा ट्यूशन पढ़ने गया था। शाम सात बजे बेटा ट्यूशन पढ़ने के बाद घर पहुंचा और कमरे कादरवाजा खोला तो आगे व्यक्ति फंदे पर लटकता मिला। वहीं बेटे के शोर मचाने के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए। परिजनों ने व्यक्ति को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत लाया घोषित किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर दो बजे मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार उसके पैतृक खीं गांव में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें