फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 10 नए मामलों के साथ डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 126

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डेंगू के मामलाें में आए दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 126 पहुंच गई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाने के बावजूद डेंगू के डंक से लोग बच नहीं पा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद व प्रशासन ने मिलकर डेंगू कंट्रोल टीमों का भी गठन किया है लेकिन उसके बावजूद डेंगू रुकने का नाम नहीं ले पा रहा है। मौजूदा समय में जिले में अभी तक 800 टेस्ट किए गए थे, जिनमें से 116 मामले पॉजिटिव पाए गए लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से जीएमसी में 91 डेंगू के टेस्ट किए गए। इसमें से 10 और नए मामले सामने आए हैं। जीएमसी में अब तक 891 डेंगू के टेस्ट के बाद जिले में कुल 126 मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिन क्षेत्रों से डेंगू के मामले सामने आए हैं, वहां विभाग ने अपनी टीमों को भेजकर फॉगिंग करवाने के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक भी किया। वहीं बीएमओ टिकरी डॉ. राजकुमारी सकोलिया का कहना था कि विभाग की टीमें लगातार यही प्रयास कर रही हैं कि डेंगू से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाया जा सके। इसके लिए विभाग की टीमें लगातार शहर व उसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में फॉगिंग की जरूरत होती है, वहां पर विभाग की ओर से फॉगिंग भी करवाई जा रही है ताकि डेंगू मच्छर को पनपने न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें