फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फूड सेफ्टी विभाग ने पकड़ा ढाई क्विंटल नकली पनीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। फूड एंड सेफ्टी विभाग उधमपुर ने पुलिस की सहायता से दिल्ली से लाई गई ढाई क्विंटल नकली पनीर की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। इसे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से उधमपुर की मार्केट में बेचने के लिए मंगवाया गया था।
विज्ञापन

मंगवाने वाले उधमपुर के स्थानीय होलसेलर को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसकी दुकान को बंद कर उसे छोड़ दिया गया है।
आरोपी की पहचान मोहित कुमार निवासी सैलां तालाब के रूप में हुई है और यह शहर के सैलां तालाब चौक पर पिछले लगभग एक साल से थोक विक्रेता के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेन से उधमपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब इस खेप को एक लोड कैरियर नंबर जेके 14के 0745 के माध्यम से शहर में लाया जा रहा था तो तब फूड एंड सेफ्टी विभाग ने इस जब्त कर लिया। पुलिस की सहायता से पकड़े गए इस पनीर को ऑटो समेत थाने लाया गया, जहां बाद में इस पनीर की जांच के लिए जम्मू की प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
इस मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी (जिला मुख्यालय) परवेज चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों पहले जम्मू में भी इस तरह की खेप पकड़ी गई है लेकिन वहां मालिक पकड़ में नहीं आया था लेकिन उधमपुर में हमने माल के स्थानीय मालिक को भी दबोचा है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वह खास त्योहारों व मौकों के लिए इस तरह की बड़ी खेप मंगवाता था और इसे होटल रेस्त्राओं में भी बेचा जाता था। अब पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि दिल्ली से कौन इसको यह सप्लाई भेजता है और अब तक कहां-कहां उसने यह माल बेचा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ इस तरह का खिलवाड़ कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें