किश्तवाड़। कल रात डोडा डीएफओ महेश दास की निगरानी में डोडा डिवीजन के वन अधिकारियों ने जिला किश्तवाड़ के ठाकराई रेंज में हरे पेड़ों की लकड़ी की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेंज अधिकारी ठाकराई सज्जाद अहमद के साथ ठाकराई रेंज के सक्रिय अधिकारियों ने इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। 2-3 फरवरी की देर रात को वन अधिकारियों ने अवैध लकड़ी ले जा रहे एक टिप्पर को कुडिया किश्तवाड़ में रोका। टिप्पर नंबर जेके 17- 9303 को ठाकराई रेंज के अधिकारियों ने कुरिया रोड पर 24 स्लीपर देवदार की लकड़ी के साथ जब्त कर लिया। इस मामले में मामला दर्ज किया गया है।