उधमपुर। पुलिस ने तीन मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस मामले में एक तस्कर का पिछला लिंक स्थापित किया है।
पहले मामले में पुलिस स्टेशन रेंबल की टीम फलाटा में नाका चेक प्वाइंट पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। संदिग्ध की पहचान राहुल शर्मा निवासी संबल उधमपुर के रूप में हुई। तलाशी में 5.2 ग्राम हेरोइन, प्रतिबंधित सामग्री और एक पॉली पाउच बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरे मामले में उधमपुर पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने सर्कुलर रोड में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को छिपाने की कोशिश करते हुए देखा। पुलिस ने तुरंत उसे रोका और तलाशी ली। आरोपी की पहचान प्रीतम कुमार निवासी ओमाड़ा मोड़ उधमपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तीसरे मामले में मजालता पुलिस ने एनडीपीएस मामले में बैकवर्ड लिंक स्थापित किया। मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए मजालता पुलिस स्टेशन ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत बैकवर्ड लिंक स्थापित करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान भाग हुसैन उर्फ बग्गू निवासी गढ़ सामनाबंज, तहसील मजालता जिला उधमपुर के रूप में हुई है। आरोपी पहले पुलिस स्टेशन बिलावर के एनडीपीएस मामले में जिला जेल कठुआ में बंद था। सभी मामलों की आगे की जांच की जा रही है।