फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के छतराड़ी इलाके में तीन दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से होगा। इसकी जानकारी छतराड़ी क्रिकेट क्लब के सदस्य मनीष कुमार, श्यामलाल ब्राह्मण व राकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बसंतगढ़ तहसील और रामनगर तहसील की कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। हर मुकाबला 10 ओवर का होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को दस हजार रुपये नकद राशि और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया जाएगा। साथ में उन्होंने बताया कि छतराड़ी गांव में कोई भी खेल मैदान नहीं है। यहां के युवाओं में काफी प्रतिभा है। युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए ही इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विधायक सुनील भारद्वाज तथा प्रदेश सरकार से मांग की कि गांव में खेल मैदान बनाया जाए ताकि युवाओं को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें