फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिसिंग में सॉफ्ट स्किल्स की मजबूती को लेकर प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
उधमपुर। शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी में शुरू हुए प्र​शिक्षण ​शिविर के उद्घाटन पर उप​स्थित पुलिस अ​
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीरवार से शुरू हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों भाग ले रहे हैं।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एकेडमी के उप निदेशक (इंडोर) एसएसपी राजिंदर कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने, संघर्ष की स्थितियों को प्रबंधित करने और सार्वजनिक विश्वास को बढ़ावा देने में संचार कौशल के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आत्म-जागरूकता, भावनात्मक आत्म-नियंत्रण और अभिव्यक्ति को बढ़ाना है। पुलिसिंग में सॉफ्ट स्किल्स और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर मजबूत फोकस के साथ, कार्यक्रम में आत्म-नेतृत्व के लिए तनाव और समय प्रबंधन की रणनीतियों को शामिल किया गया है।
कोर्स का समन्वय सीनियर पीओ चंद्र लेखा की ओर से किया जा रहा है, जिसमें एएसआई राजिंदर सिंह की सहायता से सभी प्रतिभागियों के लिए निर्बाध निष्पादन और सार्थक जुड़ाव सुनिश्चित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें