मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पंकज को पुरस्कृत करते आयोजक।
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विंटर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में गीता नगर पैंथर्स ने भमाग वॉरियर्स को 53 रन से हराया।
गीता नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। बल्लेबाज राहुल संथाल ने 69 रन और पंकज भारद्वाज ने 85 रन की पारी खेली। वहीं जोगिंदर ने 33 रन बनाए। टीम को 20 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। भमाग के गेंदबाज रंजीत सिंह, सुरजीत सिंह व सुनील कुमार ने एक एक विकेट लिया। वहीं अजित सिंह को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए भमाग की टीम के बल्लेबाज संजू राजपूत ने 49, सुरजीत सिंह ने 20, संदीप सिंह ने 12, रोहित ठाकुर ने 14, ज्ञान सिंह ने 26 और सुनील कुमार ने 14 रन का योगदान दिया लेकिन पूरी टीम 19.4 ओवर में 165 रनों पर सिमट गई। गीता नगर पैंथर्स की तरफ से सलमान रजा और विशाल ठाकुर ने दो दो, जबकि अभिषेक शर्मा, अमित शर्मा, डॉ. शालीन और डॉ. सुकेश शर्मा ने एक एक विकेट लिया। पंकज भारद्वाज को बेहतरीन पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया।