चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। व्यापार मंडल की ओर से 45 से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों में मुकाबले कराए जा रहे हैं।
मंगलवार को ट्रिपल सी और व्यापार मंडल के बीच लीग मैच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी व्यापार मंडल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 74 रन बनाए। अमित वर्मा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिपल सी की टीम ने नौ ओवर में मैच जीत लिया। रमन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इसी के साथ ट्रिपल सी ने दो अंक हासिल कर लिए हैं। संवाद