फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश के चलते रद्द हुआ क्रिकेट मुकाबला, राजा राम सिंह मैदान की पिच खस्ताहाल

Tue, 04 Mar 2025 12:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर के राजा राम सिंह मैदान में गीली पड़ी पिच। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
रामनगर। राजा राम सिंह मैदान में चल रही 15 दिवसीय रामनगर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का दूसरा दिन सोमवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के कारण पिच पर पानी जमा हो गया, जिससे मैच को रद्द करना पड़ा। आयोजकों ने यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग से पिच को ठीक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रामनगर क्रिकेट अथॉरिटी के सदस्य एडवोकेट अनूप सिंह ने बताया कि लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर क्रिकेट अथॉरिटी की ओर से किया जा रहा है। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था, लेकिन सोमवार को बारिश के कारण मैच संभव नहीं हो सका। यदि बुधवार तक बारिश जारी रही, तो मुकाबला नहीं हो पाएगा। बारिश बंद होने के बाद ही प्रतियोगिता को दोबारा शुरू किया जाएगा।
अथॉरिटी के अनुसार, मैदान के अंदर बनी पिच पानी जमा होने के कारण पूरी तरह से खराब हो गई है। आयोजकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक यहां मैच कराना संभव नहीं है। रामनगर क्रिकेट अथॉरिटी ने यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द पिच की मरम्मत करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें