फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत किंग्स ने किया किंग्स वाला ही प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में जारी सीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए दोनों मुकाबलों को राजपूत किंग्स ने जीत लिया। टीम ने पहले मैच में ब्लैक पैंथर्स तो दूसरे मैच में कुद क्रिकेट क्लब को हराया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में ब्लैक पैंथर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित आठ ओवरों में 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ विकेट खोईं। इस पारी में बल्लेबाज अमित ने 14 गेंदों में 15 और बहादुर ने 10 गेंदों में 13 रन जोड़े। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत किंग्स ने छह विकेट खोकर 6.3 ओवरों में मैच जीत लिया। पारी में परवीन ने मात्र सात गेंदों में 18 रन जड़े।
दिन के दूसरे मैच में राजपूत किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में नौ विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 78 रन अंकित किए। इसमें धीरज ने 20 गेंदों में 27 व अंकुश ने नौ गेंदों में 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुद की टीम आठ विकेट खोकर 67 रन ही बना पाई। इस तरह कुद को 11 रनों से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें