फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 59 मवेशी छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस ने जिले के कई क्षेत्रों में पशु तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए पांच मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है, वहीं इनसे तस्करी कर ले जाए जा रहे 59 मवेशियों को भी छुड़ाया गया।
विज्ञापन

तहसील माहौर के खताजी क्षेत्र में पुलिस की एक टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से मवेशी लेकर जा रहे शमसद्दीन निवासी लार को रोका गया। उससे मवेशी ले जाने की अनुमति देने को कहा गया लेकिन उसके पास कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसके पास से 30 मवेशी छुड़ाए। उधर, पुलिस पोस्ट थनोल के जिज टाॅप क्षेत्र में पुलिस ने बिना किसी अनुमति के 12 मवेशियों को लेकर जा रहे मोहम्मद लतीफ निवासी चकलसालता को गिरफ्तार किया। स्पेशल पुलिस पोस्ट चलाद में गुलजार अहमद निवासी हंदर को नौ मवेशियों सहित पकड़ा गया। इसके अलावा डेरा बाबा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले छपानू क्षेत्र में अलताफ हुसैन निवासी छपानू को चार मवेशियों सहित पकड़ा गया। ये मवेशी एक वाहन में लादकर ले जाए जा रहे थे। उसमें बैठे एक अन्य व्यक्ति हेमराज निवासी रामबन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा छपानू में ही अब्दुल माजिद निवासी छपानू और एक अन्य जीवन सिंह निवासी गनोड जिला रामबन को चार मवेशियों के साथ पकड़ा गया। सभी लोगों पर 188 आरपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी अमित गुप्ता ने कहा कि मवेशी तस्करों पर लगाम लगाई गई है। आने वाले दिनों में भी तस्करों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें