फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो सप्ताह में बिकी 3 करोड़ रुपये से अधिक की कोकून

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सेरीकल्चर कार्यालय में चल रही कोकून मंडी में दो सप्ताह के अंदर 3 करोड़ रुपये से अधिक में कोकून की बिक्री हो चुकी है। अब मंडी में कोकून के दाम में उछाल आया है और कोकून का उच्चदम दाम 1400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कोकून के अच्छे दाम मिलने पर कीट पालक खुश होकर घरों को लौट रहे हैं। विभाग ने मंडी में कोकून को खरीदने के लिए बंगलुरू से भी व्यापारियों को बुलाया है।
विज्ञापन

30 मई को डीसी सचिन कुमार वैश्य ने कोकून मंडी का शुभारंभ किया था। शुरूआत में कोकून के उम्मीद के अनुसार दाम नहीं मिलने पर कीट पालक बहुत मायूस हुए थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष भी प्रकट किया था। लेकिन अब करीब सप्ताह से मंडी में कोकून के दाम में बढ़ोतरी हुई है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को कोकून मंडी में 233 कीट पालकों ने 2825 किलो कोकून बेची है। कीट पालकों को इसके कुल दाम 3288443 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिले हैं। कोकून के उच्चतम दाम 1400 रुपये प्रति किलो रहा और औसतन दाम 1175 रुपये प्रति किलो रहा। 14 दिनों तक चली मंडी में अब तक 2487 कीट पालक 30615 किलो कोकून बेच चुके हैं। कीट पालकों को इसके कुल दाम 31610764 रुपये मिले हैं। 14 दिन चली मंडी में सबसे अधिक कोकून सोमवार को बेची गई है। मंडी में हर रोज कोकून के दाम में उछाल आ रहा है और इससे कीट पालकों को राहत मिल रही है। विभाग के अनुसार अब मंडी में बेंगलुरू से भी व्यापारियों को बुलाया गया है। बंगलुरू के व्यापारियों के पहुंचने के बाद कोकून के दाम में बढ़ोतरी हुई है। मंडी 26 जून तक चलनी है और उम्मीद है कि इस बार 5 करोड़ रुपये से अधिक की कोकून बिक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें