फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस रिमांड खत्म, 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेहंबल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी पुलिस की टीम ने हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते वीरवार को नेशनल हाईवे स्थित टिकरी नाका पॉइंट पर एक कार की जांच के दौरान तीन लोगों को 8.80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनकी पहचान सीन ब्राह्मणा निवासी राजकुमार, अनिल कुमार और समोल निवासी मुश्ताक मोहम्मद के रूप में की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर जांच अधिकारी पीएसआई मनवीर सिंह ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड की मांग की थी और आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। आरोपी व्यक्तियों की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित थे। आरोपी व्यक्तियों को छह फरवरी को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें