फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे में उपद्रव करने पर कटड़ा में सामुदायिक सेवा की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत शख्स को तीन दिन अस्पताल की सफाई का फरमान
विज्ञापन

अदालत से .. का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले एक शख्स को कटड़ा की एक अदालत ने सोमवार को तीन दिन तक अस्पताल की सफाई करने की सजा सुनाई है।
अजीत सिंह निवासी शिवखोड़ी रियासी, को कटड़ा में नशे की हालत में उपद्रव करते पकड़ा गया था। उसे भारतीय न्याय संहिता के तहत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में अजीत सिंह ने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

अदालत ने सुधारवादी रवैया अपनाते हुए अजीत सिंह को तीन दिन की सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई। उसे खास तौर पर कटड़ा के बाण गंगा क्षेत्र स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में सफाई और रखरखाव का काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई थाना कटड़ा के एसएचओ इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया के नेतृत्व में हुई। इसमें एसडीपीओ कटड़ा डॉ. भीष्म दुबे और एसपी कटड़ा विपन चंद्रन की भी निगरानी रही। यह फैसला दिखाता है कि पुलिस और न्याय व्यवस्था दोनों ही अब नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें