22 दिसंबर को चिनैनी-चंप्पयाड़ी मार्ग पर 10.02 ग्राम हेरोइन के साथ किया था काबू
उधमपुर। चिनैनी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पेट्रोलिंग के दौरान हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 15 दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर को चिनैनी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर चिनैनी-चंप्याड़ी मार्ग से भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को जांच के लिए पकड़ा था। तलाशी लेने पर उससे 10.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मौजूदा समय में जिला जेल में बंद है। आरोपी की पहचान मखनदीन निवासी नरसू नाला के रूप में की
गई है।
जांच अधिकारी रमन कुमार ने अदालत से आरोपी की अतिरिक्त न्यायिक रिमांड की मांग की थी। उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया। उसे 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह इस अदालत द्वारा 28 दिसंबर के आदेश पर दिए गए पहले रिमांड के तहत जिला जेल उधमपुर में न्यायिक हिरासत में है, शनिवार को हो गई। अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं। इसलिए, न्यायिक रिमांड की प्रार्थना की अनुमति मांगी है। आरोपी को 15 दिन की अतिरिक्त अवधि यानी 25 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे अगले आदेश के लिए विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।