फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार एंड रेस्टोरेंट के कर्मचारी, सेना व बीएसएफ के जवान सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या में गिरावट होती नजर नहीं आ रही है। वीरवार को कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 12 लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं, जिनको पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके अलावा चार रैंडम सैंपलिंग में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पहले बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोग संक्रमित पाए जा रहे थे, अब रैंडम सैंपलिंग में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें बीएसएफ, आईआरपी के जवान और एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। वीरवार को शाम तक कुल 16 नए संक्रमित मामले सामने आ चुके थे। मूल रूप से बिहार निवासी बीएसएफ जवान छुट्टी काट कर लौटा था और एसटीसी बीएसएफ में क्वारंटीन किया गया था। संक्रमित पाए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही छुट्टी लेकर राजस्थान से उधमपुर घर लौटा सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह जवान दस जून को उधमपुर पहुंचा था और उसे सिंह शाइन होटल में क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ ही ओमाड़ा में रहने वाला 30 वर्षीय युवक, टिकरी में मौजूद बार एंड रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारी सहित कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 हेल्थ सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में 84 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 201 पहुंच गई है। इनमें से 81 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। 119 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें