फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन, तीसरी लहर की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू में ओमिक्रॉन के तीन मामले आने और तीसरी लहर की आशंका के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट हो गया है। जिले में आरटीपीसीआर टेस्टिंग का काम तेज कर दिया है। लोगों को जागरूक करना फिर से शुरू कर दिया है। इसके साथ शहर के अंदर एक कोविड केयर सेंटर को फिर से शुरू कर दिया है। अगर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती है तो विभाग इस सेंटर में कोरोना संक्रमितों को रख सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ मामले उधमपुर में भी आ रहे हैं। जम्मू शहर में तो मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद कई माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बना दिए गए हैं। इसी को लेकर उधमपुर का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्टिंग को तेज किया है और हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।
इनके सैंपल हर रोज जम्मू भेजे जा रहे हैं। इसके साथ रेलवे स्टेशन सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर रैपिट टेस्ट भी किए जा रहे हैं। विभाग की तरफ से पार्क, मार्केट में भी शिविर लगाकर लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आईटीआई कालेज में एक बार फिर से कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अगर कोई कोरोना संक्रमण का मामला सामने आता है और संक्रमित के पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं होती है तो उसको इस सेंटर में रखने की व्यवस्था की जाएगी। मौजूदा समय में इसमें किसी को नहीं रखा गया है। हालांकि सेंटर में स्टाफ भी नियुक्त कर दिया गया है। जागरूकता अभियान को भी तेज दिया गया है। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने को जागरूक किया जा रहा है और सभी को घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने को कहा जा रहा है।
प्रशासन ने होटलों को दिए दिशा निर्देश
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर प्रशासन की तरफ से होटलों को भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कोई विदेश से लौटने पर संक्रमित पाया जाता है और उसके पास अगर होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है तो उसको होटल में ठहराया जाएगा। इसके लिए कुछ होटलों का चयन किया गया है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
मौजूदा समय में उधमपुर के हालात सामान्य हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है और अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उधमपुर से किसी के ओमिक्रॉन वैरियंट के लिए सैंपल नहीं लिए गए हैं। - डॉ. मोहम्मद यासीन, डीएचओ उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें