फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोग संक्रमित, दस ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना के मामलों में कमी आई है। शाम तक जिले में कुल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ दस लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। मामलों में कमी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर से राहत मिली है।
विज्ञापन

जुलाई महीने की शुरूआत से ही कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीच में कुछ दिन ऐसे निकल रहे हैं, जब मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वीरवार को जिले में कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और छह लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
शुक्रवार को केवल दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक व्यक्ति टिकरी और दूसरा रामनगर में संक्रमित पाया गया है। इनके संपर्क में रहने पर कु्छ लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11226 हो गए हैं। इनमें से 11037 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 132 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल 157 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें