जिला के पूछाल इलाके में कुछ मोहल्लों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। लोगों को आपात स्थित में प्रशासन से संपर्क करना होगा। उधर, पूर्व में संक्रमित 12 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी तक जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4469 रही है, जिसमें से 4293 लोग ठीक हुए हैं। 42 की मौत भी हो चुकी है। अब संक्रमितों की संख्या 134 रह गई है।
जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश अनुसार पंचायत पूछाल में अख्तर गीरी के मकान से लेकर देेबा राम के मकान तक, सिकंदर किचलू के मकान से अजहर गीरी की दुकान तक, बीर सिंह की दुकान से नीलू सेन की दुकान और दूसरी तरफ गुलाम हुसैन भट के मकान तक। और अजहर गीरी की दुकान से संतोष कुमार के मकान तक चार मोहल्लों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर नायब तहसीलदार किश्तवाड़ को प्रभारी बना दिया है, जो वहां के लगभग 600 लोगों का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। संवाद