फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई सहित तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में रैंडम सैंपलिंग में सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी रैंडम सैंपलिंग में गढ़ी इलाके में हलवाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा बाहरी राज्य से लौटे दो लोग संक्रमित मिले हैं। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हलवाई के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने में जितना ज्यादा प्रयास कर रहा है, उतनी ही तेजी से जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। जून में तो जिले में 100 से भी अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। पहले बाहरी राज्यों से लौट रहे लोग पॉजिटिव पाए जा रहे थे तो अब रैंडम सैंपलिंग में स्थानीय निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। शनिवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें एक 12 वर्ष की किशोरी थी। रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक गढ़ी का रहने वाला हलवाई है। इसकी दुकान भी गढ़ी में ही थी। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर चिंतित है और पता लगा रहा है कि आखिर हलवाई अचानक पॉजिटिव कैसे हो गया। गढ़ी में सरकारी स्कूल के अंदर क्वारंटीन सेंटर भी बनाया गया था।
इस सेंटर से कुछ लोग पॉजिटिव पाए गए थे। क्वारंटीन सेंटर में तैनात पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव पाया गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हलवाई भी क्वारंटीन सेंटर में किसी के साथ सपंर्क में आया होगा और पॉजिटिव हो गया होगा। बाकी के दो पॉजिटिव बाहरी राज्यों से लौटे लोगों के है। रामनगर में रहने वाले दो लोग कुछ दिन पहले ही वापस लौटे थे और इनके सैंपल लेकर मिलिट्री अस्पताल में भेजे गए थे। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 158 हो गई है। 37 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है और 120 लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें