फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में आग से झुलसी किशोरी सहित दो कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बुरी तरह से झुलसी 12 वर्ष की किशोरी सहित दो लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 12 वर्ष की किशोरी जीएमसी में है, जबकि दूसरा पॉजिटिव उधमपुर में ही है। दोनों के परिवार के सदस्यों को प्रशासन ने क्वारंटीन कर लिया है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। यह सभी मामले स्थानीय निवासियों के हैं। शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे और दोनों ही सेना से संबंधित मामले थे। इसलिए इसको स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिकार्ड में दर्ज नहीं किया। शनिवार दोपहर को दो कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। पहला मामला 12 वर्ष की किशोरी का है, जिसका उपचार जीएमसी में चल रहा है। कुछ दिन पहले किशोरी घर में झुलस गई थी।
हालात खराब होने पर किशोरी को जीएमसी रेफर कर दिया था। एसओपी के तहत किशोरी का कोरोना टेस्ट जम्मू में ही किया गया और इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव शहर के साथ लगते इलाके में रहने वाले व्यक्ति का है। कुछ दिन पहले एक घर में काम करने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई थी। इसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इस परिवार से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सूचना मिलने पर व्यक्ति को आइसोलेट कर दिया गया है। इन दोनों के संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर शाम के समय क्वारंटीन कर लिया गया था। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 155 हो गई है। इनमें 37 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। 117 लोगों का उपचार उधमपुर और जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें