फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों सहित अन्य राज्यों से लौटे 175 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना पॉजिटिव मामलों के संपर्क में रहने वाले और बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों को सोमवार को भी क्वारंटीन किया गया। शाम तक कुल 175 लोगों को विभिन्न स्थानों पर क्वारंटीन कर लिया गया था।
विज्ञापन

पिछले दिनों रैंडम सैंपलिंग में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रशासन की तरफ से लगातार इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाकर क्वारंटीन किया जा रहा है।
सोमवार को कुल 175 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें कुछ के कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। रविवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में रहने वाले और बाहरी राज्यों से लौटे वाले 251 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को बाहरी राज्यों से लोगों के लौटने और पॉजिटिव के संपर्क में रहने वाले कुल 175 लोगों को क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार तक 13893 लोगों को क्वारंटीन व सर्विलांस पर रखा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को इनकी संख्या 14 हजार को पार कर 14068 तक पहुंच गई है। इनमें से 97 पॉजिटिव मामलों को जम्मू और उधमपुर में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया हे। जबकि 963 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सर्विलांस पर 5892 लोगों को रखा गया है। प्रशासनिक क्वारंटीन पर 728 लोगों को रखा गया है। उधर, 6388 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें