फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी चिनैनी में कोविड-19 सैंपल कलेक्शन यूनिट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ट्रेनों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रीय विद्यालय चिनैनी से कोविड-19 सैंपल कलेक्शन यूनिट बंद कर दिया है। अब ट्रेन के उधमपुर पहुंचने पर केवल दो जिलों के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। बाकी जिलों के लोग अपने जिलों में जाकर ही टेस्ट करवाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेनों के पहुंचने को लेकर जिला प्रशासन के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 सैंपल कलेक्शन यूनिट की स्थापना केंद्रीय विद्यालय चिनैनी में थी। पहली ट्रेन के पहुंचने के साथ ही 12 मई को इस यूनिट में काम शुरू कर दिया गया था। इसके बाद 25 मई तक ट्रेनों का पहुंचना लगातार जारी रहा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सात जिलों के लोगों के सैंपल लेती रही। हजारों की संख्या में लोगों के सैंपल लेकर सैन्य अस्पताल भेजे गए और इनमें से कई लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए।
मगर अब ट्रेन और लोगों की संख्या में कमी आई है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सैंपल कलेक्शन यूनिट को केंद्रीय विद्यालय चिनैनी से हटा दिया है। नियुक्त की गई टीम सामान के साथ वापस उधमपुर लौट आई है। दो दिन से कोई भी ट्रेन उधमपुर नहीं आई है। प्रशासन से आदेश मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग केवल रामबन और उधमपुर जिले के लोगों के ही सैंपल लेगा। बाकी सभी लोगों के सैंपल उनके जिले में ही लिए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग रेलवे स्टेशन के नजदीक ही किसी इमारत में कलेक्शन यूनिट स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें