फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में 11 पेड क्वारंटीन केंद्र स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न स्थानों पर मौजूद 11 होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इनमें क्वारंटीन किए व्यक्ति को अपने खर्च पर रहना होगा। इनमें बेड के बजाए कमरे के हिसाब से व्यवस्था की गई है। कुछ होटल उधमपुर शहर में मौजूद है तो कुछ कुद इलाके में मौजूद हैं। हालांकि शहर के अंदर लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से श्रमिकों के साथ छात्र, छात्राएं और निजी कंपनियों के कर्मचारी उधमपुर में अपने घरों को लौट रहे है। इनको प्रशासन की तरफ से विभिन्न स्थानों पर क्वारंटीन किया जा रहा है। इनको भी श्रमिकों के साथ रखा जा रहा है। कुछ लोगों ने अलग से सुविधाओं की मांग रखना शुरू कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन ने भुगतान के साथ होटलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने को मंजूरी दी है। इसके लिए पहले चरण में जिले के विभिन्न स्थानों पर 11 होटलों का चयन किया गया है। होटल में एक व्यक्ति को एक कमरा दिया जा रहा है। खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। इनके लिए होटल के अंदर ही पैक किया गया खाना पहुंचाया जाएगा। अगर इन लोगों को प्रशासन की तरफ से दिया गया खाना पसंद नहीं आता है तो यह लोग होटल से अपने खर्च पर अलग खाना मंगा सकते हैं।
प्रशासन की तरफ से ऐसी रूम का एक दिन का अधिकतम 1000 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इससे अधिक किराया होटल वाले नहीं वसूल सकेंगे। इसी तरह कोई होटल 400 रुपये में कमरा दे रहा है तो कोई 500 रुपये में कमरा देने को तैयार है। बाहरी राज्य से लौटने पर जो भी प्रशासन से अलग कमरे की मांग रहा है तो उसको होटल के अंदर क्वारंटीन किया जा रहा है। बीडीओ लाटी सूरज चंद्र सिंह को नोडल अफसर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। जो भी कमरे की मांग कर रहा है, उसको होटल में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां बनाए गए हैं क्वारंटीन सेंटर
बसेरा होटल, डॉल्फिन होटल, तनिष्क होटल, नेशनल होटल, सिंह शाइन, अशोका होटल एंड रेस्टोरेंट, भारती होटल, होटल क्रास वे, होटल प्रेम, होटल जय सक्षम कुद और होटल सुभाष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें