फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में लगातार तीसरे दिन भी मिली चार घंटे की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला प्रशासन ने रविवार को चार घंटे के लिए छूट देकर शहरवासियों को तीसरे दिन भी राहत प्रदान की। लोगों ने सुबह बाजार पहुंच कर दूध, किराना और दवाई खरीदी। लगातार तीसरे दिन चार घंटे के लिए बाजार में कुछ दुकानें खुलने पर कम भीड़ नजर आई। शहरवासियों ने सामाजिक दूरी बना कर सामान खरीदा। दोपहर के 12 बजते ही भी दुकानों को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद भी प्रशासन की तरफ से चार घंटे के लिए छूट दी जा रही है। कुछ दिन के इंतजार के बाद प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को दवाई, दूध और किराना की दुकानें खोलने की अनुमति मिली। इस अनुमति को रविवार को तीसरे दिन भी जारी रखा गया। सुबह आठ बजते ही लोगों का बाजार पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार को लोगों की संख्या कम थी। दवाई की दुकानों पर लोगों ने सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर सामान खरीदा। किराना की दुकानों पर भी सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया।
दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर आधा ही खोल रखा था, लेकिन काफी समय तक लोगों का बाजार में पहुंचना जारी रहा। दूध की दुकानों के बाहर भी लोगों ने कतार में लग कर दूध खरीदा। शहरवासियों के घरों में भी नियमित रूप से दूध की सप्लाई पहुंची। सब्जी व फल शहर के वार्डों में ही बेचे गए। प्रत्येक वार्ड में एक वाहन पहुंचा और लोगों ने फल व सब्जी खरीदी। हालांकि होल सब्जी मंडी में सुबह के समय बहुत ज्यादा भीड़ देखी गई। सब्जी व्यापारियों ने सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा। दोपहर के 12 बजते ही फिर से सख्ती कर दी गई और सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। दुकानों के बंद होने के बाद एक बार फिर से बाजार में वीरानी छा गई और शहर की सड़के सुनसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें