फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में सात और लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न हिस्सों से रविवार को सात लोगों को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

इसी के साथ जिले में क्वारंटीन किए लोगों की संख्या 324 तक पहुंच गई है। क्वारंटीन किए गए लोगों को जिला अस्पताल, डिग्री कालेज, महिला कालेज सहित कई होटलों में रखा गया है।
जिले में पॉजिविट मामलों के संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगाने का काम प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने जारी रखा है। रविवार को सात लोगों का पता लगा कर क्वारंटीन किया गया। शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग ने कुल 317 लोगों को क्वारंटीन किया था। रविवार को सात लोगों को क्वारंटीन करने के साथ इनकी संख्या 324 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 324 में नौ पॉजिटिव मामलों को जीएमसी में आइसोलेशन वार्ड में रखा है। दस को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

195 लोगों को डिग्री कालेज, ग्रैंड किंग, महिला कालेज और सिंह एक्सिस होटल में रखा गया है। एक को जिला अस्पताल क्वारंटीन किया है। इसके अलावा क्वारंटीन का समय पूरा करने पर 84 लोगों को निगरानी में रखा है और 24 लोगों ने निगरानी का समय भी पूरा कर लिया है। जबकि क्वारंटीन किए एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें